Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भुरकुंडा: सीसीएल का अस्पताल अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पंजीकृत हो गया है

अब अस्वस्थ लोग प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मुफ्त में ईलाज करा सकेंगे

Ramgarh:रामगढ़ के कोयलांचल भुरकुंडा स्थित सीसीएल का अस्पताल अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पंजीकृत हो गया है, इससे भुरकुंडा क्षेत्र के लाभुक मुफ्त में ईलाज करा सकेंगे। रामगढ़ जिले के कोयलांचल भुरकुंडा स्थित सीसीएल के अस्पताल में अब अस्वस्थ लोग प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मुफ्त में ईलाज करा सकेंगे।

इसकी शुरुआत आज बरकास्याल के महाप्रबंधक ने फीता काटकर किया। इस अस्पताल को अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पंजीकृत किया गया है जहाँ क्षेत्र के मरीजों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। लाभुकों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए वहां एक स्लोगन लिखा गया था कि “बीमार ना रहेगा अब लाचार, बीमारी का होगा मुफ्त उपचार” ताकि लाभुक इसे पढ़कर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ ले सकें और इसके प्रति जागरूक हो सके। मौके पर उपस्थित सीसीएल बरका स्याल क्षेत्र के महाप्रबंधक ने बताया कि सीसीएल भुरकुंडा क्षेत्र का यह अस्पताल अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में रजिस्टर्ड हो गया है और आज से मरीजों को मिलने वाली चिकित्सीय सुविधा की शुरुआत हुई है जहाँ इसके लाभुकों का मुफ्त में ईलाज होगा l
मौके पर इस अस्पताल के प्रभारी डॉ एच के सिंह ने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मुफ्त में इलाज हो सकेगा l