Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

यहां होली की खुशियां छीनने की तैयारी, खुफिया रिपोर्ट से सरकार में खलबली

रांची। होली में नकली शराब खपाने की तैयारी है। रांची व आसपास के इलाके में शराब माफिया नकली विदेशी शराब बनाने में जुटे हुए हैं। नामकुम के जोरार, कांके के होचर व एयरपोर्ट के पास हेथू बस्ती में अवैध व नकली शराब बन रही है। यह सूचना विशेष शाखा की है, जिससे रांची पुलिस व उत्पाद विभाग को अवगत कराया गया है। सभी थानों को अलर्ट किया गया है कि इसे नहीं रोका गया तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।

विशेष शाखा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रांची में पूर्व में कई बार नकली शराब पीने से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ये शराब नामकुम के जोरार व कांके के होचर में तैयार हुए थे।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद झारखंड से चोरी-छिपे नकली शराब भेजी जा रही है। हाल ही में कांटाटोली बस स्टैंड से टमाटर की पेटी में छिपा कर बिहार भेजी जा रही देशी शराब की बरामदगी हुई थी। छापेमारी तेज नहीं की गई, तो जान-माल के नुकसान से इन्कार नहीं किया जा सकेगा।