Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बिहार के हिलसा में मिली गायब नवविवाहिता, इंटर की परीक्षा से रहस्यमय ढंग से हुई थी लापता

इस बाबत पुलिस अधीक्षक डॉ एम तामिल वाणन ने बताया कि गयाब विवाहिता बिहार के हिलसा थाना क्षेत्र में मिली है।

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत परियोजना बालिका उच्च विधालय, कोडरमा में इंटर की परीक्षा केंद्र के समीप से गायब नवविवाहिता बिहार में मिली है। मिली जानकारी के अनुसार गत 27 फरवरी को ज़िले के सतगांवा थाना क्षेत्र के मरचोई निवासी संतोष कुमार की 18 वर्षीया पुत्री परीक्षा देने परियोजना बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा देने पहुंची थी, परन्तु सेंटर पहुंचने के बजाय वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। ततपश्चात नवविवाहिता के पिता ने इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को दी थी।

इस बाबत पुलिस अधीक्षक डॉ एम तामिल वाणन ने बताया कि गयाब विवाहिता बिहार के हिलसा थाना क्षेत्र में मिली है। जबकि थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि आज उसके परिजनों को बुलाया गया है। ज्ञात हो कि विगत 28 फरवरी को संतोष कुमार ने कोडरमा थाना में अपनी पुत्री के गायब होने की सूचना देते हुये कहा था कि मेरी पुत्री सतगांवा से कुछ लड़कों व लड़कियों के साथ परीक्षा केंद्र जाने के लिये निकली थी।

कोडरमा कचहरी के समीप बोलेरो से उतर कर पैदल सेंटर के तरफ गई थी। परीक्षा समाप्ति के बाद अन्य लड़के लड़कियां बोलेरो के पास आ गये पर उनकी पुत्री नहीं पहुंची। उनके द्वारा सेंटर में जानकारी लेने के बाद पता चला कि उनकी पुत्री परीक्षा देने गई ही नहीं। उल्लेखनीय है कि कोडरमा पुलिस गायब विवाहिता के बाबत आस पास के थाना क्षेत्रों में सूचना देने के साथ नवविवाहिता की खोजबीन में जुट गई थी। बहरहाल विवाहिता बिहार के हिलसा थाना क्षेत्र से बरामद हो गई है। हालांकि विवाहिता कैसे बरामद हुई इस बारे में पुलिस अभी कुछ स्पष्ट नहीं कर रही है।