Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया राजरप्पा महोत्सव का उद्घाटन, 200 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ

झारखंड में पर्यटन से संबंधित सभी क्षेत्रों का किया जाएगा विकास सिर्फ खनिज नहीं बल्कि सभी क्षेत्रों में जान आ जाए हमारा राज्य

रामगढ़: शनिवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन रजरप्पा महोत्सव 2020 का उद्घाटन करने रजरप्पा पहुंचे। हेलीपैड पर उनका स्वागत माननीय विधायक रामगढ़ श्रीमती ममता देवी, माननीय विधायक बड़कागांव सुश्री अंबा प्रसाद, उपायुक्त श्री संदीप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पूजा अर्चना हेतु मां छिन्नमस्तिका सिद्ध पीठ, रजरप्पा पहुंचे। मंदिर में विधायक, रामगढ़ एवं विधायक, बड़कागांव ने मुख्यमंत्री के साथ विधिवत पूजा अर्चना की एवं समस्त झारखंड वासियों के लिए शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मंदिर परिसर में नवनिर्मित क्यू कंपलेक्स का भी उद्घाटन किया गया।

पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सीधा रजरप्पा महोत्सव 2020 के उद्घाटन समारोह में पहुंचे एवं महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रामगढ़ मेरा गृह जिला भी है और जन्मभूमि भी। झारखंड के लोग रजरप्पा को ना जाने ऐसा हो नहीं सकता। रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर का अपना एक अलग इतिहास, संस्कृति एवं परंपरा है। दूर-दूर से श्रद्धालु मां छिन्नमस्तिका के दर्शन हेतु रजरप्पा आते हैं। मां छिन्नमस्तिका की कृपा सभी पर सदैव बनी रहती है। रजरप्पा महोत्सव 2020 का आयोजन रजरप्पा को पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर लाने में काफी कारगर साबित होगा। हमारा यह प्रयास है कि रजरप्पा एवं इसके आसपास के क्षेत्र को विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान श्री हेमंत सोरेन ने कहा की हमारा राज्य सभी तरह की सम्पदाओं से परिपूर्ण है जरूरत है तो बस इसे एक सूत्र में पिरोहने की और हमारी सरकार इस पर लगातार कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि झारखंड राज्य को सिर्फ खनिज नहीं बल्कि पर्यटन एवं अन्य क्षेत्रों के रूप में भी जाना जाए।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यहां का बोलना ही गीत एवं चलना ही नृत्य है। झारखंड के लोग अपनी संस्कृति और परंपरा को अपने सीने से लगाए रहते हैं। राज्य वासियों ने यहां की सभ्यता और संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए पूरी निष्ठा को बनाए रखा है। साथ ही साथ उन्होंने कहा झारखंड में अभी भी पर्यटन से संबंधित ऐसे कई क्षेत्र हैं जिनका विकास होना अभी बाकी है। हमारी सरकार का यह प्रयास है कि झारखंड में मौजूद सभी पर्यटन क्षेत्रों को देश-विदेश तक जाना जाए।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए माननीय विधायक, रामगढ़ श्रीमती ममता देवी ने कहा कि वर्तमान सरकार रजरप्पा को भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु लगातार कार्य कर रही है। सभी विकास कार्यों को जनहित को मद्देनजर रखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने कहा उनका विश्वास है कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास होगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ जिले से जुड़ी लगभग 200 करोड़ की राशि के शीला पट्ट का अनावरण भी किया।

इससे पहले दो दिवसीय रजरप्पा महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान पदमश्री श्री मधु मंसूरी हंसमुख ने झारखंड वंदना गीत के रुप में “झारखंड कर कोरा” गाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने पदमश्री श्री मधु मंसूरी हंसमुख को स्मृति चिन्ह तथा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान अपने स्वागत भाषण में उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया तथा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह और पुस्तक भेंट कर सम्मान प्रकट किया। रामगढ़ जिला प्रशासन के द्वारा रामगढ़ जिले के पर्यटन स्थल स्थित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं से संबंधित कॉफी टेबल बुक और कैलेंडर का विमोचन भी माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक रामगढ़ श्री ममता देवी, विधायक बड़कागांव सुश्री अंबा प्रसाद, विधायक बड़कागांव श्री जे पी पटेल, पूर्व विधायक श्री योगेंद्र महतो, श्री अर्जुन राम महतो, डाक अध्यक्ष श्रीमती शशि शालिनी कुजूर सहित कई गणमान्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।