Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सालभर पहले ब्‍याह कर रांची आई बाेकारो की शातिर दुल्‍हन, पैसे-जेवर लेकर हो गई फरार

थाने के द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद अर्जुन साहू ने इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को दी।

रांची। राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के भाट बोड़ेया गांव निवासी अर्जुन साहू ने वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को आवेदन देकर अपनी पत्नी पर पैसे और जेवर लेकर भागने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार 60 वर्षीय अर्जुन साहू की शादी अगस्त 2018 में बोकारो जिला के चंदनकियारी निवासी 50 वर्षीय फुलमनी देवी के साथ हुई थी। आठ दिसंबर 2019 को फुलमनी देवी अर्जुन साहू के दामाद संदीप सहिस के साथ दो-तीन दिन के अंदर वापस लौटने की बात कह कर मायके के लिए निकली थी।

कुछ दिन बीतने के बाद भी पत्नी मायके से नहीं लौटी तो छानबीन शुरू की। इस बीच घर का बक्सा खोलकर देखा तो पाया कि बक्से में रखे लगभग दो लाख रुपये और गहने गायब हैैं। अर्जुन के अनुसार पैसे उसे जमीन बेचने से मिले थे और उसने घर बनाने के लिए पैसे बक्से में रखे थे। ग्रामीणों को सूचना देने के बाद अर्जुन साहू ने इसकी जानकारी ठाकुरगांव थाने को दी।

थाने के द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद अर्जुन साहू ने इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को दी। अर्जुन साहू की पहली पत्नी का देहांत हो चुका है और उनकी एक बेटी भी है। बेटी की शादी हो जाने के बाद वह अकेले थे। बेटी ने ही पहल कर अपनी पति की रिश्तेदार महिला फुलमनी से 2018 में पिता की शादी कराई थी।