Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दो दिनों में दूसरी बार टूटा राष्ट्रपति का सुरक्षा घेरा, फिर घुसा तेज रफ्तार बाइक सवार

रांची: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम करीब पांच बजे राष्ट्रपति का कारकेड गुजरने से पहले एक युवक तेज रफ्तार में सुरक्षित मार्ग में घुस गया। वह नशे में धुत था। यातायात पुलिस ने उसे पकड़कर अरगोड़ा थाने के हवाले कर दिया। उसने न तो हेलमेट पहना था ना ही उसके पास लाइसेंस था। इससे पहले शुक्रवार को भी राजभवन के पास राष्ट्रपति का काफिला गुजरने से पहले एक बाइक सवार युवक लहरिया कट मारते हुए सुरक्षा घेरे में घुस गया था। लगातार दो दिन ऐसी घटना ने पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

पकड़ा गया युवक अमित कुमार शर्मा मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला है। अभी वह रांची के अशोक नगर में रहता है। अरगोड़ा पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच कराई, जिसमें उसके रक्त में अल्कोहल की मात्रा मिली। अमित कुमार शर्मा से जब पुलिस ने गाड़ी का ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दे सका। उसपर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने, नशे की हालात में वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने के मामले में उसपर एमवी एक्ट की धाराओं में चालान कटेगा।