Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

President Kovind in Ranchi: रांची पहुंचे राष्ट्रपति, केंद्रीय विवि के दीक्षा समारोह में शामिल होंगे

रांची। President Kovind in Ranchi राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर शुक्रवार को वायुसेना के विमान से रांची पहुंच गए हैं। यहां उनकी अगवानी राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू ने की। राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद का यह दूसरी बार झारखंड दौरा है। वे पूर्व में भी रांची आए थे, लेकिन भारी बारिश की वजह से उनका कई जगहों पर प्रस्तावित दौरा रद हो गया था। राष्ट्रपति शुक्रवार की दोपहर करीब  डेढ़ बजे वायुसेना के विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे।

राष्‍ट्रपति शाम चार बजे से रांची के चेरी मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षा समारोह में शामिल होंगे और विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। अगले दिन शनिवार को राष्ट्रपति गुमला जिले के विशुनपुर में विकास भारती के कार्यक्रम में शामिल होंगे और उसके बाद देवघर के लिए रवाना हो जाएंगे। देवघर में बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के बाद रांची लौट जाएंगे। रविवार की सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रांची से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

डीजीपी कमल नयन चौबे ने अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति के दो कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वे गुरुवार को गुमला के विशुनपुर व रांची कें सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचे और वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों से जानकारी ली और दिशानिर्देश भी जारी किया। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा संबंधित कोई चूक न हो, इसके मद्देनजर डीजीपी ने आयोजक से भी लंबी बातचीत की, ताकि सुरक्षा संबंधित कमियों को दूर किया जा सके। राष्ट्रपति के सभी कार्यक्रम स्थलों के पास पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व महिला-पुरुष सिपाही तैनात रहेंगे। इस संबंध में पूर्व में ही पुलिस मुख्यालय से आदेश भी जारी हो चुका है।

राजभवन के प्रेसीडेंट सुइट में ठहरेंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। उन्हें राजभवन स्थित प्रेसीडेंट सुइट में ठहराने की व्यवस्था की गई है। इस सुइट में उनके आराम की सारी व्यवस्था है। राष्ट्रपति के डिनर के लिए वेज (शाकाहारी) आइटम तैयार करने का इंतजाम किया गया है। राष्ट्रपति के साथ कई पदाधिकारी, चिकित्सक, सुरक्षा पदाधिकारी आदि आएंगे। इनमें से कुछ को राजभवन, तो कुछ को स्टेट गेस्ट हाउस में ठहराने की व्यवस्था हुई है। राजभवन में राष्ट्रपति के ठहरने को लेकर वहां सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इसके सभी दरवाजों पर पुलिस कैंप बनाया गया है। राजभवन के अंदर व बाहर चारों ओर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

कल देवघर आएंगे राष्ट्रपति, प्रशासन तैयारियों में जुटी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के देवघर आगमन के दौरान शहर में  सुगम यातायात व्यवस्था बहाल करने को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किया जा रहा है। राष्ट्रपति 29 फरवरी को देवघर आएंगे। वे  यहां बैद्यनाथ मंदिर में पूजा करेंगे। उनका आगमन देवघर के कुंडा एयरपोर्ट पर होगा और इसके बाद वे परिसदन जाएंगे। वहां से उनका आगमन बाबा मंदिर में होगा। ऐसे में राष्ट्रपति का काफिला जिन मार्गों से होकर गुजरेगा उन मार्गों पर प्रशासन की ओर से  समय निर्धारित कर आवागमन को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।