Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राहुल गांधी को राहत, हाई कोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर लगाई रोक

रांची। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ उत्पीड़क कार्यवाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। उच्‍च न्‍यायालय ने साथ ही इस मामले में शिकायतकर्ता को नोटिस जारी करने का आदेश भी दिया है। राहुल गांधी के मोदी पर दिए गए विवादति बयान परअधिवक्ता प्रदीप मोदी ने सिविल कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। जिस पर कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया है। समन के खिलाफ राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया है।

इससे पहले रांची की निचली अदालत ने राहुल गांधी को समन जारी कर अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था। इस मामले में वादी की ओर से राहुल पर मानहानि का मामला कोर्ट में दर्ज कराया गया है। इस क्रम में राहुल ने अधिवक्‍ता के जरिये झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर कर इसे उत्‍पीड़क कार्यवाही बताते हुए निचली अदालत के हाजिर होने के समन पर रोक लगाने की मांग की थी।