Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

प्रभुनाथ सिंह की किस्‍मत का फैसला टला, अशोक सिंह हत्‍याकांड में अब 3 मार्च को कोर्ट का फैसला

रांची। बिहार के दबंग नेता प्रभुनाथ सिंह जेल में रहेंगे या आजाद होंगे, झारखंड हाई कोर्ट में आज प्रभुनाथ सिंह की किस्‍मत का अहम फैसला टल गया है। विधायक अशोक सिंह हत्‍याकांड में उच्‍च न्‍यायालय अब अगले मंगलवार तीन मार्च को अपना निर्णय सुनाएगी। इस मामले में निचली अदालत से मिली आजीवन कारावास की सजा काट रहे प्रभुनाथ सिंह फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में बंद हैं। अदालत का फैसला आने के बाद उनके बरी होने और सजायाफ्ता होने की स्थिति साफ हो जाएगी।

विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पाए प्रभुनाथ सिंह के मामले में उच्‍च अदालत का फैसला टला गया है। अब इस अहम मामले में कोर्ट अगले मंगलवार को फैसला सुना सकता है। विधायक हत्याकांड में प्रभुनाथ सिंह, दीनानाथ सिंह व रितेश सिंह को आजीवन कारावास की सजा मिली है।

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह पर आरोप है कि उनके इशारे पर ही अशोक सिंह की हत्‍या की गई थी। इस मामले में निचली अदालत पहले ही प्रभुनाथ सिंह, दीनानाथ सिंह व रितेश सिंह को उम्रकैद की सजा सुना चुकी है।