Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा

डीएवी जूनियर विंग में हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन, सफल बच्चे हुए पुरस्कृत

Ramgarh / Newslens : डीएवी जूनियर विंग में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एलकेजी से प्रथम तक के बच्चों ने भाग लिया । तीन श्रेणियों में विभाजित प्रतियोगिता का अलग – अलग निर्धारित विषय था । एलकेजी का विषय था – फल, फूल और चिड़िया, यू के जी का विषय – हमारे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व  तथा पहली कक्षा का विषय था – हमारे मददगार । प्रतियोगिता में बच्चे , कमल फूल , आम , अंगूर , बाघ , गोरिल्ला , तोता , डाकिया , पुलिस , भारत माता , धरती , और मदर टेरेसा आदि के व्यक्तित्व की भूमिका में नजर आए । प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी विशिष्ट प्रतिभा का परिचय दिया ।

बच्चों ने अपने संवादों के माध्यम से संदेश दिया कि सभी का हमारे जीवन में अहम भूमिका है  । इस कार्य में डी ए वी जुनियर विंग की शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा । प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप अपर्णा क्लब की अध्यक्षा अल्पना कुमार और सदस्या पुष्पा देवी एवं श्रीमती मिश्रा मौजूद थीं । मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत  बच्चों द्वारा तिलक लगाकर तथा नृत्य गीत से किया  गया । मौके पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती पूनम प्रसाद तथा शिक्षक गजेन्द्र कुमार उपस्थित थे । विद्यालय के प्राचार्य श्री एच के झा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का शारीरिक , मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है । बच्चे खेल – खेल में प्रकृति एवं समाज से जुड़ते है तथा बहुत सारी चीजों की जानकारी प्राप्त करते हैं । ऐसी क्रिया कलाप से उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है । रंग – बिरंगे , आकर्षक परिधानों से बच्चों के मन में खुशी का संचार होता है ।