Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh के ओमप्रकाश महतो दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित छात्र संसद में रखेंगे विचार

गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी व समाजसेवी सुनीता चौधरी ने दूरभाष से ओमप्रकाश महतो को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

कहते हैं न हर मुकाम हासिल किया जा सकता हैं। बस मुकाम हासिल करने के लिए जज्बा और सही मार्गदर्शन की जरूरत है। ऐसा ही कुछ मुकाम रामगढ़ प्रखंड के कुंदरूकला निवासी धनेश्वर महतो के पुत्र ओमप्रकाश महतो ने कर दिखाया।

https://youtu.be/qkUP_gs6xwE

ओमप्रकाश महतो का चयन नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं शिक्षा विभाग महाराष्ट्र सरकार के अधीन आयोजित चार दिवसीय भारतीय छात्र संसद में किया गया। ओमप्रकाश महतो भारतीय छात्र संसद कार्यक्रम में छात्र सामाजिक भागीदारी, वर्तमान परिवेश में घटित हो रहे सामाजिक निर्माण में युवाओं की भूमिका, राजनीतिक भागीदारी आदि विषयों पर अपना विचार रखेंगे। ओमप्रकाश महतो रांची बीआईटी मेसरा के छात्र हैं।

इनके साथ दो अन्य छात्र का भी चयन हुआ है। ओमप्रकाश के पिता धनेश्वर महतो ने बताया कि गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी का ही मार्गदर्शन हैं जिससे यह संभव हो पाया है। सांसद श्री चौधरी शुरू से ही मेरे बेटे को अपना प्यार व आशीर्वाद देते आये है। इनके चयन से कुंदरूकला में हर्ष का माहौल हैं। कुंदरूकला मुखिया शीला देवी, बारलोंग मुखिया बनवारी मुंडा, पार्षद शोभा देवी, समाजसेवी किशुनलाल मुंडा, पूर्व उप प्रमुख मजहर वारिश ने बधाई दिया है। इधर, गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी व समाजसेवी सुनीता चौधरी ने दूरभाष से ओमप्रकाश महतो को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।