Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

14 साल बाद आज भाजपा में होगी बाबूलाल की घर वापसी

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि झाविमो ने विलय को लेकर पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

रांची : झारखंड प्रदेश भाजपा में सोमवार से एक बार फिर बाबूलाल मरांडी युग आरंभ होने जा रहा है। 14 साल बाद उनकी भाजपा में घर वापसी हो रही है। बाबूलाल के पूरी पार्टी के साथ भाजपा में विलय के समारोह को भी शानदार, दमदार और यादगार बनाने की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। रांची के जगन्नाथपुर मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी शिरकत करनी थी, लेकिन अंतिम समय में उनका कार्यक्रम बदल गया।

14 साल बाद घर वापसी कर रहे झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने के खास मौके के लिए दोनों ही खेमों की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा और झाविमो दोनों में ही इस बात की होड़ है कि समारोह स्थल पर किसके झंडे कितने अधिक दिखते हैं। भाजपा ने अपने सभी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस मौके पर उपस्थित रहने को कहा है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि झाविमो ने विलय को लेकर पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से जगन्नाथपुर मैदान धुर्वा में एकत्रित होंगे और गृह मंत्री अमित शाह अभिनंदन और भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि एक आकर्षक और राजनीति को नई दिशा देने वाला यह कार्यक्रम सोमवार को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर भी उपस्थित रहेंगे।