Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लालू प्रसाद बेहतर इलाज के लिए भेजे जाएंगे एम्स, बनी सहमति

लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए पेईंग वार्ड के बाहर बिहार के बाढ़ में छोटा लालू के नाम से पहचाने जाने वाले कृष्णा यादव धरने पर बैठे हुए हैं।

रांची। रिम्‍स के पेइंग वार्ड में लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ. डीके झा ने बताया कि लालू प्रसाद को बेहतर चिकित्सा के लिए नई दिल्ली के एम्स भेजा जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया की जा रही है। तबीयत पहले के जैसा ही है। चूंकि रिम्स में उनका इलाज करीब डेढ़ साल से चल रहा है। डॉ डीके झा ने बताया कि इनकी जो बीमारी है, ऐसा कुछ स्पेसिफिक नहीं है जो इन्हें सर्जरी या ऑपरेशन करने की जरूरत पड़े।

दवा से ही इनका उपचार करना होगा। लेकिन फिर भी सेकंड ऑपिनियन लेने में कोई हर्ज नहीं है, इसी कारण उन्हें एम्स भेजने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इस प्रक्रिया में 15 दिन से एक महीना लगे। लेकिन जो प्रक्रिया है, उसी के तहत सभी काम किए जाएंगे। इसके लिए सैद्धांतिक सहमति हुई है कि उन्हें एम्स भेजा जाना चाहिए। लालू प्रसाद यादव 15 गंभीर बीमारियों के शिकार हैं। उनका ब्लड शूगर बढ़ता रहता है। लालू प्रसाद की किड़नी थर्ड स्‍टेज में है।

धरने पर बैठे छोटा लालू

लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए पेईंग वार्ड के बाहर बिहार के बाढ़ में छोटा लालू के नाम से पहचाने जाने वाले कृष्णा यादव धरने पर बैठे हुए हैं। वे धरने पर बैठकर लालू प्रसाद से मुलाकात करने की जिद पर अड़े हैं। उनका कहना है कि जब तक उसे उसके भगवान से मिलने नहीं दिया जाएगा, तब तक वह धरना से नहीं हटेगा। वार्ड में लालू की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा उसे हटाने की कोशिश की जा रही है लेकिन इसके बावजूद वह धरने पर बैठा हुआ है। कृष्‍णा यादव की आवाज लालू प्रसाद से मिलती-जुलती है। कृष्‍णा यादव उनकी ही शैली में बात करते हैं।