Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

तालझारी में जुगाड़ गाड़ी से दबकर चालक मनोज दास की माैत

सूचना पाते घटनास्थल पर एएसआई अजय राम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं उनके परिजन को सूचना दी।

तालझारी। तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनशाही  मोड़ के समीप शनिवार को छड़ से लदा भुटभुटिया (जुगाड़ गाड़ी) अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। चालक मनोज दास की मौत सरिया से दबकर घटनास्थल पर ही हो गई।

शनिवार को तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के तेतुलिया निवासी मनोज दास उम्र 40 वर्ष अपना भुटभुटिया को लेकर लालमाटी बिनोद चौधरी के यहां छड़ लेने के लिए आया हुआ था। वह छड़ लोड कर के वापस तीनपहाड़ जा रहा था। मदनशाही के समीप तीखी मोड़ होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो खेत मे गिर गया। भुटभुटिया चालक मनोज दास के ऊपर भुटभुटिया पर लोड सरिया गिर पड़ा। सरिया से दबकर मनोज दास की माैते पर ही माैत हो गई। ज्यों ही इसकी जानकारी मिली, देखते ही देखते लोग इकट्ठे हो गए।

घटना की सूचना तालझारी थाना को दी गई। सूचना पाते घटनास्थल पर एएसआई अजय राम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं उनके परिजन को सूचना दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया।