Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चतरा में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, 6 जख्‍मी; 2 गंभीर रूप से घायल

पुलिस मौके पर पहुंची और मामला को शांत कराते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। घायलों में दो की स्थिति गंभीर है।

चतरा। चतरा सदर प्रखंंड कार्यालय के समीप स्थित आदिवासी छात्रावास शनिवार काे रण में तब्दील हो गया। मामला एक युवक की पिटाई के बाद बढ़ा। हुआ यूं कि छात्रावास के बच्चों ने एक बाहरी युवक की पिटाई कर दी थी। इससे बौखला कर उनके परिजन और मित्र छात्रावास में घुस आए तथा मारपीट शुरू कर दी। अहले सुबह हॉस्टल के कुछ युवकों ने ब्लॉक के एक युवक को जमकर धुनाई कर दी।

पिटाई के बाद वे चले गए। इधर ट्यूशन से वापस लौटे छात्रावास के दूसरे बच्चों को इसकी जानकारी हुई, तो वे संबंधित युवक के घर गए और उनके पिता व दूसरे सदस्यों की धुनाई कर दी। इसी बीच घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला को शांत कराते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। घायलों में दो की स्थिति गंभीर है।