Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

मंत्रियों के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स 40-50, वोट मिलते हैं हजारों में

खुद भी बहुत कम लोगों को फॉलो कर रहे हैं। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सर्वाधिक निर्देश ट्वीटर पर ही दिए हैं।

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ट्वीटर पर लगातार सक्रिय रह रहे हैं और तमाम कल्याणकारी निर्देश इसी माध्यम से अधिकारियों तक को दे रहे हैं। इसका नतीजा यह हुआ है कि उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी सक्रिय हो गए हैं और सभी अपने-अपने ट्वीटर एकाउंट पर कुछ ना कुछ निर्देश दे रहे हैं। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि हजारों लोगों का वोट लेकर चुनाव जीतनेवाले और लाखों लोगों की उम्मीदों को सहारा देनेवाले इनमें से कई मंत्रियों के फॉलोअर्स सौ से भी कम हैं।

ये खुद भी बहुत कम लोगों को फॉलो कर रहे हैं। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सर्वाधिक निर्देश ट्वीटर पर ही दिए हैं। इन निर्देशों पर अधिकारियों ने काम भी किया और रिपोर्ट भी भेजी। यह देखकर मंत्री भी पीछे-पीछे सक्रिय हो गए हैं।

इन मंत्रियों को भले ही हजारों की संख्या में वोट मिले हों और लाखों लोगों ने इनसे उम्मीदें पाली हों लेकिन इनमें से कई के फॉलोअर्स सैकड़ों में भी नहीं हैं। फॉलोअर्स की अधिकतम संख्या 2116 है। दूसरी ओर, दो मंत्रियों के नाम अभी तक ट्वीटर अकाउंट पर नहीं हैं। यदा कदा जब कोई इनके नाम की चर्चा ट्वीटर पर करता है तो इन्हें जानकारी भी दूसरों से ही मिलती है।

मंत्री का नाम – कब खोला खाता – कितने को फॉलो किया – कितने फॉलोअर्स 

हेमंत सोरेन –  जनवरी 18 –    209 –     1.56 लाख

रामेश्वर उरांव –     अगस्त 18     – 75 –     2116

मिथिलेश ठाकुर –     फरवरी 20 –     14 –     380

चंपई सोरेन –     अक्टूबर 19 –    25 –    38

जगरनाथ महतो –    जुलाई 17 –    39    – 1785

बन्ना गुप्ता –    दिसंबर 13 –    277 –    1409

बादल –    मार्च 15 –    131 –    1267

हाजी हुसैन अंसारी –    जनवरी 20 –    83    – 61

सत्यानंद भोक्ता –    अप्रैल 19 –    10 –    162