Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

स्मार्ट इन्वेस्टर बन करें बेहतर निवेश

आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के नीरज कुमार व वित्तीय योजना के प्रमुख विशेषज्ञ नीरज वर्मा निवेश से जुड़ी जरूरतों, निवेश योजनाओं जैसे विषयों पर जानकारी देंगे।

जमशेदपुर। आर्थिक रूप से सुदृढ़, खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए सही समय पर सुरक्षित निवेश करने की जरूरत होती है। इसके लिए सही बजट बनाकर तथा योजना के साथ काम करना होता है। लोगों के आय के साधन सीमित होते हैं।

इसलिए सही दिशा में कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए तो आप भी आर्थिक रूप से संपन्न और खुशहाल भविष्य की कामना कर सकते हैं। आपको इसकी योजना बनाने में आइसीआइसीआइ और दैनिक जागरण मदद करेंगे। इसके लिए स्मार्ट इन्वेस्टर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन 16 फरवरी को जमशेदपुर के होटल साईं रिजेंसी, एसएनपी एरिया आमबगान साकची (धालभूम मैदान के पास) शाम पांच बजे से होगा। इसमें वित्तीय क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ निवेश की जरूरतों, निवेश की योजनाओं तथा म्यूचुअल फंड जैसे विषयों पर जानकारी देंगे। इसके साथ ही आप इनसे इन्वेस्टमेंट संबंधित अपनी समस्याओं पर सवाल भी पूछ सकते हैं तथा सलाह ले सकते हैं।

क्यों जरूरी है इन्वेस्टमेंट

इन्वेस्टमेंट आर्थिक रूप से सुदृढ़, खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी है। यदि हम सही समय पर सही बजट और सही योजना के साथ काम करेंगे तो भविष्य में होने वाली आर्थिक परेशानियों से बचा जा सकता है। कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें निवेश करना होता है मगर समझ नहीं पाते कि उनके क्या जरूरी है। इसके साथ ही वो निकट भविष्य की अपनी जरूरतों को भी नहीं देख पाते।

कार्यक्रम में आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के नीरज कुमार व वित्तीय योजना के प्रमुख विशेषज्ञ नीरज वर्मा निवेश से जुड़ी जरूरतों, निवेश योजनाओं जैसे विषयों पर जानकारी देंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 9654655333 पर मिस्ड कॉल देकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। वहीं अधिक जानकारी के लिए 8576974189 पर संपर्क किया जा सकता है।