Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर!

Army Land मामलों के लिए रांची में खुलेगा रक्षासंपदा Sub-DO Office, 17 जनवरी को उद्घाटन

रामगढ़ | आर्मी लैंड से जुड़े रक्षासंपदा मामलों के त्वरित, पारदर्शी और स्थानीय समाधान की दिशा में एक अहम पहल की जा रही है। रक्षा संपदा कार्यालय दानापुर के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन एक रक्षासंपदा सब-डीओ कार्यालय रांची में खोला जा रहा है, जिसकी आधिकारिक स्वीकृति मिल चुकी है।
इस संबंध में छावनी परिषद रामगढ़ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनंत आकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 17 जनवरी को रांची स्थित सब-डीओ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।
राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
उद्घाटन कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती भावना सिंह, प्रधान निदेशक रक्षा संपदा, मध्य कमान, लखनऊ छावनी होंगी।
कार्यक्रम में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं श्रीमती शोभा गुप्ता, महानिदेशक रक्षा संपदा (भारतीय रक्षा संपदा सेवा) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
स्थानीय स्तर पर मिलेगी राहत
सीईओ अनंत आकाश ने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से आर्मी लैंड से संबंधित मामलों की सुनवाई अब स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगी। इससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अब इन मामलों के लिए दानापुर स्थित रक्षासंपदा कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
पारदर्शिता और त्वरित समाधान पर जोर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रक्षासंपदा अधिकारी (डीईओ) मो. अली ने बताया कि नए सब-डीओ कार्यालय के माध्यम से रक्षासंपदा से जुड़े विवाद, शिकायतें और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी, सरल और त्वरित होंगी।
उन्होंने कहा कि इस पहल से विभागीय कार्यों में गति आएगी, आर्मी से जुड़े मामलों पर शीघ्र निर्णय संभव होगा और आम जनता को समय पर न्याय मिल सकेगा।