रामगढ़ : युवा आजसू के तत्वावधान में राजकीय मध्य विद्यालय, प्रखंड मुख्यालय, रामगढ़ के परिसर में सैकड़ों फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व युवा आजसू नगर संयोजक नीतीश कुमार दांगी ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी श्री पियूष चौधरी उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन और प्रेरक उद्बोधन ने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग एवं सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए और वृक्षारोपण के महत्व को समझते हुए पूरे उत्साह से सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
नगर अध्यक्ष – अरुण अग्रवाल ल, दीपक तिवारी युवा जिला सह प्रभारी- रोहित सोनी, मनोज महतो एवं उमेश हेल्पिंग हैंड संचालक – उमेश कुशवाहा, युवा आजसू नगर संयोजक – सतीश कुशवाहा, दीपू गुप्ता, राज पासवान, राहुल पासवान, आशीष कुशवाहा, राजू कुशवाहा आदि।
इस अवसर पर वक्ताओं ने वृक्षारोपण को आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल पर्यावरण संरक्षित होगा, बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलेगी।
युवा आजसू की यह पहल आने वाले समय में पर्यावरण के क्षेत्र में एक उदाहरण बनेगी। संगठन ने संकल्प लिया कि हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान के तहत ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा।
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई...
झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर!
गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ...
रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर
युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान!
आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण
रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित
रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान
प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।
