Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भूमि माफियाओं के विरुद्ध उपायुक्त, रामगढ़ का सख्त एक्शन, अनुमंडल पदाधिकारी को सम्पूर्ण जिलान्तर्गत अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त करने का दिया निर्देश।।

जिले के सभी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के निरीक्षण उपरांत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर चलेगा अभियान। _____ उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज ।।

उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को सम्पूर्ण जिलान्तर्गत अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त करने का दिया निर्देश।

रामगढ़: उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज को जिलान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से सरकारी भूमि (गैरमजरूआ भूमि, तालाब, नदी एवं अन्य प्रकार के सरकारी सम्पत्तियों सहित) का अतिक्रमण करने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारी को अभियान चलाकर संबंधित क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया है।उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश में कहा गया है कि कुछ आसामाजिक तत्वों / व्यक्तियों एवं अन्य द्वारा भी अनाधिकृत रूप से कब्जा करने की बात भी प्रकाश में आयी है। अवैध रूप से अतिक्रमण किये जाने के कारण सरकारी सम्पत्तियों का नुकसान होने के साथ-साथ विवाद भी बढ़त्ता है। उक्त के विरूद्ध अभियान चलाकर पूरे जिले में उपरोक्त सभी प्रकार के गैरमजरूआ भूमि, तालाब, नदी एवं सभी प्रकार के किये गये अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कारगर कार्रवाई किया जाना अत्यावश्यक है। उक्त के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि सम्पूर्ण जिले में किये गये अवैध अतिक्रमण/अवैध कब्जा के विरूद्ध वृहद पैमाने पर अभियान चलाकर सम्पूर्ण जिला को अतिक्रमण मुक्त करने संबंधित कारगर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त को भी अवगत कराएँ।