सी0 बी0 एस0 ई0 के दशवीं एवं बारहवीं की परीक्षा 2025 में श्री कृष्ण विद्या मंदिर के बच्चों ने उत्कृष्ट परिणाम लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया। बारहवीं विज्ञान संकाय में स्वेता कुमारी 92% अंक लाकर, वाणिज्य संकाय में नवनीत प्रसाद यादव 86% अंक लाकर तथा दशवीं में श्वेता कुमारी 96% अंक लाकर विद्यालय के टॉपर बनें। बारहवीं के विज्ञान संकाय में श्वेता कुमारी 92% , उदय कुमार 91% , अभिषेक कुमार 89% , मो0 फैजान 88%, आकांक्षा पाठक 86% , इशिका मिश्रा 85% , शिवेन अग्रवाल 84% , अमन कुमार महतो 82% , रोनित राज 82% , अलिशा यादव 82% अंको के साथ विद्यालय के टॉप टेन घोषित हुए। वाणिज्य संकाय में नवनीत कुमार यादव 86% , आँचल अग्रवाल 80%, अरनव सिंह 78%, अनुष्का राज 75% , सुहाना गुप्ता 74% , विकास कुमार 74% , राजकुमार वर्मा 73%, अंशिका कुमारी 73% , शौर्या मिश्रा 70% तथा निधि कुमारी 70% लाकर विद्यालय के टॉप टेन घोषित हुए।


दशवीं कक्षा में श्वेता कुमारी 96% , मानसी कुमारी 93% , शैली सिमरन 93% , मेघा कुमारी 91% , हर्ष सिंह 90% , दिवाकर पाण्डे 89% , काव्या चौधरी 89% , अभिषेक तिवारी 84% , अनुभव सिंह 84% तथा लारसन कुमार महतो 84% लाकर विद्यालय के टॉप टेन घोषित हुए।
बारहवीं विज्ञान संकाय में कुल 70 बच्चों में 51 बच्चें प्रथम श्रेणी से तथा शेष द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। अंग्रेजी में उच्चतम अंक 92 रहा जबकि कुल 43 बच्चों को विशिष्टता प्राप्त हुआ। गणित में उच्चतक अंक 90 एवं विशिष्ट अंक पाने वालो की संख्या 07 रही। भौतिकी में उच्चतम अंक 87 रहा कुल 06 बच्चों को विशिष्ट अंक प्राप्त हुआ। रसायन शास्त्र में उच्चतम अंक 99 रहा एवं विशिष्टता कुल 12 बच्चों को प्राप्त हुआ। जीव विज्ञान में उच्चतम अंक 86 एवं शारिरिक शिक्षा में 94 तथा विशिष्टता 36 बच्चों को मिला। कम्पयुटर में उच्चतम अंक 90 एवं विशिष्टता 13 बच्चों को प्राप्त हुआ। 90% से उपर 02, 80% से उपर 13, 70% से उपर 21 एवं 60% से उपर कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 51 रही।
बारहवीं वाणिज्य संकाय में कुल 42 बच्चों में 20 बच्चें प्रथम श्रेणी एवं शेष द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। अंग्रेजी में उच्चतम अंक 88, अर्थशास्त्र में 90, व्यावसायिक प्रबन्धन में 82 तथा लेखाशास्त्र में 93 रहा।
दशवीं कक्षा में कुल 101 बच्चों में प्रथम श्रेणी से 71 बच्चें उत्तीर्ण हुए शेष द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण घोषित किये गये। अंग्रेजी में उच्चतम अंक 94 एवं विशिष्ट अंक प्राप्त करने वालों की संख्या 25 रही। हिन्दी में उच्चतम अंक 97 तथा विशिष्ट अंक पाने वालों की संख्या 35 रही। गणित में उच्चतक अंक 96 एवं विशिष्ट अंक पाने वालों की संख्या 13 रही। विज्ञान में उच्चतम अंक 95 एवं विशिष्ट अंक पानेवालों की संख्या 21 रही। समाजशास्त्र में उच्चतम अंक 97 तथा विशिष्ट अंक पानेवालों की संख्या 27 रही तथा इन्फोरमेशन टेक्नॉलोजी में उच्चतम अंक 97 एवं विशिष्ट अंक पानेवालों की संख्या 48 रहा। 90% से उपर 05, 80% से उपर 15, 70% से उपर 34 तथा 60% से उपर उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 71 रही।
विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष आनन्द अग्रवाल (अधिवक्ता) ने विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष व्यक्त किया तथा सभी उत्तीर्ण छात्र – छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को उनके परिश्रम एवं कुशल मार्गदर्शन के लिए उन्हे बधाई दी। उपाध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, सचिव विमल किशोर जाजू, संयुक्त सचिव अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, माननीय सदस्य महेश अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल तथा विमल बुधिया ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
विद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य एम0 कृष्णा चन्द्रा, उप-प्राचार्य विजय तिवारी, विद्यालय प्रशासक एस0 पी0 सिन्हा तथा सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने विद्यालय के शत प्रतिशत परीक्षाफल पर खुशी जाहिर की तथा सफल बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।
