रामगढ़ : जिसका नाम सुनते ही थर-थर कापते हैं अपराधी, जिसकी निडरता और कार्य शैली ने बढ़ाया है झारखंड पुलिस का मान सम्मान, जिस पुलिस ऑफिसर पर झारखंड के बड़े-बड़े पुलिस पदाधिकारी भी करते हैं गुमान, जिस पुलिस ऑफिसर के दिल में जनता के लिए है सम्मान और जिसने आतंक और खौफ फैलाने वाले कई अपराध कर्मियों व दहशत गरदो कि एनकाउंटर में ली है जान!
उस झारखंड के जांबाज पुलिस ऑफिसर चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद सिंह को रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सौंपा है रामगढ़ थाने की कमान!
ये वही हैं झारखंड के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद कुमार सिंह जिनको रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने रामगढ़ थाना का कमान सौंपा हैं!
प्रमोद सिंह झारखंड पुलिस के निर्भीक व निडर पुलिस ऑफिसर है जिन्होंने आतंक का पर्याय बन चुके लॉरेंस बिश्नोई के करीबी कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराया था! सिर्फ यही नहीं प्रमोद कुमार सिंह ने अमन साहू से पहले भी कई को कुख्यात अपराधियों को सही रास्ते पर लाने का काम किया है! उनकी एक कामयाबी तो साल 2022 की है. 2022 में धनबाद के बैंक मोड़ स्थित मुथूट फाइनेंस में डकैती की कोशिश हुई थी. तब प्रमोद सिंह ने अकेले ही अपराधियों का एनकाउंटर किया था. इस घटना में सभी अपराधी मारे गए थे. उस समय यह मुठभेड़ काफी चर्चाओं में रही थी.
आपको बता दे कि 2006 में थाना प्रभारी के तौर पर नावाडीह थाने में प्रमोद कुमार सिंह की पहली पोस्टिंग हुई थी! जहाँ उनके कार्य शैली के बदौलत अपराधी उनके नाम से थर-थर कांपते थे. क्योंकि नावाडीह कमान संभालते ही बस कुछ ही दिनों में अपराधियों के लिए वह खौफ का पर्याय बन गये. कई अपराधियों का उन्होंने एनकाउंटर किया. इसके बाद उनको एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहा जाने लगा. इतना ही नहीं प्रमोद सिंह की रणनीति की वजह से कई हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा सका था. इसके अलावा, उन्होंने पुल-पुलियों के नीचे छिपाकर रखे गए कई लैंडमाइंस बरामद कर नक्सलियों की साजिश नाकाम कर दी थी.
ऐसे कई बहादुरी भरे कारनामो के किस्से हमारे रामगढ़ थाना के नए थाना प्रभारी बने प्रमोद कुमार सिंह के नाम पर शुमार है! खैर अखबारों टीवी चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमने जिनके जलवे को सुना और देखा था, अब वह आपके रामगढ़ थाना के नए प्रभारी है! एक और जहां ऐसे दिलेर पुलिस वाले के रामगढ़ में आने से लोगों में खुशी की लहर है वही अपराधियों के पैर हाथ फूलने लगे हैं!
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई...
झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर!
गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ...
रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर
युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान!
आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण
रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित
रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान
प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।
