Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त

बिहार के शराब तस्कर स्कॉर्पियो और वेगेनार गाड़ी से झारखंड से अंग्रेजी शराब टपा कर बिहार में शराब के शौकीनों को शराब सप्लाई कर रहे है, तीन शराब तस्करो के साथ लाखों रुपए की नकली शराब पुलिस ने किया जब्त।

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले के रामगढ़ पुलिस ने NH/33 रांची पटना हाईवे के कुजू ओपी क्षेत्र में बिहार के तीन शराब तस्कर को स्कॉर्पियो और वेग़ैनार में लदे लाखों रुपए की नकली विदेशी शराब की एक बड़ी खेप के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दोनों गाड़ियों में नकली शराब की खेप रांची की ओर से आ रही थी जो बिहार के हाजीपुर जा रही थी।
इस मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि ये NH/33 झारखंड रांची के टोल प्लाजा के तरफ से गाड़ी आ रही थी, ये बिहार के हाजीपुर बैशाली ले जाया जा रहा था। इसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है इसमें सरगना संजीव कुमार सिंह बैशाली जो बिहार का रहने वाला है, स्कॉर्पियो चालक मो इस्लाम वैशाली बिहार और वेग़ैनार चालक अभिषेक कुमार वैशाली बिहार का है। तीस पेटी शराब पकड़ी गई है जो लाखों रुपए की है और बिहार जा रही थी।