रांची में बुधवार को कांके थाना से महज 100 कदम की दूरी पर भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू, जेकेएलएम सहित तमाम संगठनों ने रांची बंद बुलाया है। शहर के चौक-चौराहों पर भाजपा के समर्थक और नेता उतरे हैं। जगह-जगह टायर जला कर प्रदर्शन किया । पिस्का मोड़ में केंद्रीय रक्षाराज्य मंत्री संजय सेठ खुद अपने समर्थकों के साथ बैठे हुए विरोध प्रदर्शन करते नज़र आए, वहीं हरमू से भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को उनके घर से पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया है। पिस्का मोड़, हरमू रोड, किशोरगंज चौक, कचहरी चौक, मेन रोड सहित शहर के तमाम इलाके बंद कराए जा रहे हैं। वहीं पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। सड़कों पर उतरे कई नेताओं को हिरासत में लिया गया!
प्रदर्शन कर रहे भाजपा के नेताओं को एहतियातन गिरफ्तार किया गया जिन्होंने झारखंड सरकार को जमकर कोसा!
वही मौके पर पहुंचे सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने नेताओं को अरेस्ट किया है। उन्हें पीसीआर में बैठा कर ले जाया गया है। यहां सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा है कि पुलिस अपना काम कर रही है। एक अपराधी को अरेस्ट किया गया है। उससे पूछताछ जारी है।
इस बंदी को जदयू, लोजपा, जेकेएलएम सहित कई पार्टियों ने समर्थन दिया है। रांची बंद को देखते हुए कई स्कूलों ने कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। वहीं पुलिस ने की संयम बरतने की अपील की है। जरूरी सेवाओं को बंद से मुक्त रखने की बात कही गई है। वहीं पुलिस भी अलर्ट मोड में है।
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई...
झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर!
गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ...
रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर
युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान!
आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण
रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित
रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान
प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।
