Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र

रामगढ़ के राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में पहला दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन, झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष ने किया शिरकत। राधा गोविंद विश्वविद्यालय रामगढ़ में आज पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र महतो ने शिरकत किया। इस कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त चंदन कुमार के साथ जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के अलावा यूनिवर्सिटी में पठन-पाठन कार्य से जुड़े कई शिक्षाविद एवं बुद्धिजीवियों साथ सैकड़ो की संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे जिनमें नेपाल के छात्र ने भी शिरकत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं अन्य शिक्षाविदों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बेहतरीन स्वागत गान प्रस्तुत किया। मुख्य एवं सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा विश्वविद्यालय टॉपर एवं उपाधियों का वितरण किया गया जिनमें पीएचडी, पीजी, यूजी एवं वोकेशनल के विद्यार्थियों को 1152 उपाधियां वितरित हुआ जिसमें 64 विश्वविद्यालय टॉपर रहे। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास संभव है!
मौके पर मिडिया से बात करते हुए झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र महतो ने कहा कि इंसान और इंसानियत सिर्फ झारखंड ही नहीं पूरे विश्व में कायम होना चाहिए इसके लिए मोराल एजुकेशन की जरूरत है! इस दीक्षांत समारोह में नेपाल से रामगढ़ पहुंचे एक पीएचडी के छात्र ने बताया कि यहां वैश्विक स्तर की शिक्षा मिल रही है!
मौके पर राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के फाउंडर बी एन साह ने बताया कि काफी मेहनत के बाद मैंने इस यूनिवर्सिटी को खड़ा किया है और इसका प्रथम दीक्षांत समारोह का होना मेरे लिए गर्व की बात है!