Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पुलिस एसोसिएशन रामगढ़ शाखा का चुनाव संपन्न, मंटू अध्यक्ष और अनंत बने सचिव

पुलिस एसोसिएशन रामगढ़ शाखा का चुनाव संपन्न, मंटू अध्यक्ष और अनंत बने सचिव

रामगढ़। पुलिस एसोसिएशन रामगढ़ शाखा का चुनाव आज रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से मंटू यादव अध्यक्ष, सन्नी कच्छप उपाध्यक्ष, अनंत कुमार सिंह सचिव, परिक्षित कुमार महतो संयुक्त सचिव और मो. शहनवाज खां कोषाध्यक्ष चुने गए। झारखंड पुलिस एसोसिएशन रांची के प्रांतीय अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पतरातू अंचल योगेंद्र सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तत्पश्चात
पुलिस एसोसिएशन रामगढ़ शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिले के पुलिस पदाधिकारियों के कल्याण हेतु कार्य करने तथा कल्याण से संबंधित मुद्दे को समय-समय पर अवगत कराने का निर्देश दिया।
पुलिस एसोसिएशन रांची केंद्रीय कार्यालय के द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक पुलिस एसोसिएशन बोकारो के क्षेत्रीय मंत्री वाल्मीकि पाठक, अध्यक्ष सुनील उरांव, उपाध्यक्ष मनोज कुमार दास, सचिव अनिल कुमार सिंह, संगठन सचिव नौशाद अली और कोषाध्यक्ष भीमसेन प्रसाद की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराया गया।

मौके पर पुलिस निरीक्षक अजय कुमार साहू, रजत कुमार, गजेंद्र कुमार पांडेय, नवीन प्रकाश पांडेय, कृष्णा कुमार, पुलिस एसोसिएशन रामगढ़ शाखा निवर्तमान पदाधिकारी अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष भूतनाथ सिंह मुंडा, सचिव उमेश कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव शम्भु दास, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार राय, लाइन बाबू राजीव रंजन सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।