Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पिछड़े वर्ग की जातियों के अध्ययन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

रामगढ़: पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग झारखंड सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में रामगढ़ जिला अंतर्गत निर्वाचन के दौरान नगर परिषद क्षेत्र में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण व पिछड़े वर्ग की जातियों के अध्ययन हेतु सर्वे किया जाना है। इसी क्रम में शनिवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में नगर परिषद रामगढ़ अंतर्गत सभी 32 वार्डों के बीएलओ को किए जाने वाले सर्व को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।*

*मौके पर उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रामगढ़ श्री मनीष कुमार के द्वारा सभी बीएलओ को प्रशिक्षण के दौरान नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पिछड़े वर्ग की जातियों के अध्ययन हेतु भरे जाने वाले प्रपत्र 1 यथा मतदाता का नाम, पिता/ पति का नाम, उम्र, लिंग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, सामान्य, बीसी 1 एवं बीसी 2 के तहत किए जाने वाले सर्वे को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी की दुविधाओं को दूर किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ को ससमय सर्वे का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया!