Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अकादमी संगीत की शिक्षा और कला को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है सुधीर मंगलेश

रांची, चुटिया: ऑक्सफोर्ड स्कूल के समीप स्थित डीएन म्यूजिक अकादमी का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश व विशिष्ट अतिथि युवा व्यवसाय बॉबी कुमार ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने अपने संबोधन में कहा, “डीएन म्यूजिक अकादमी संगीत की शिक्षा और कला को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अकादमी न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक होगी। संगीत वह भाषा है जो दिलों को जोड़ती है, और ऐसी संस्थाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं।”

अकादमी के निदेशक, दिवस नायक (Indian Idol Contestant) ने बताया कि “चलों स्वर मिलाएं एकेडमी” के तहत संगीत की बारीकियों को सिखाने का विशेष प्रबंध किया गया है। यहाँ पर विद्यार्थियों को Basic Classical Training के साथ-साथ Bollywood Songs (हिंदी, नागपुरी, खोरठा, भोजपुरी आदि) की विधिवत शिक्षा दी जाएगी।

कार्यक्रम में अकादमी की प्रचार्या किरण सिंह, नीमी देवी (माँ), दिनेश नायक (पिता), विकास नायक, प्रवीण नायक, और कुंदन कुमार रंजीत कुमार रोशन कुमार सिकेन्दर नायक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

डीएन म्यूजिक अकादमी संगीत के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें पेशेवर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से काम करेगी।