Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पतरातू पहुंचा हाथियों का झुंड, मचाया आ*तंक, घर तो*ड़े, फसलों को किया ब*र्बाद, लोगों में दह*शत

रामगढ़ के पतरातू इलाके में जंगली हाथियों का झुंड देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग व पुलिस ने लोगों से हाथियों से दूर रहने की अपील की है, एक ओर जहां लोग डरे हुए हैं वहीं कुछ लोग हाथी को देखने और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए हाथी के नजदीक जाते दिखे!

बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड रांची जिले के बुढ़मू में डेरा डाले हुए था, जो जंगल के रास्ते पलानी (तालाटांड़) में पहुंच गया. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड जंगल के पास खेतों में घुसकर धान खा जा रहा है. इतना ही नहीं इन हाथियों ने कई मिट्टी और खपडे के घर को नष्ट किया है, वही पतरातू पुलिस गांव पहुंची और लोगों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने का आग्रह किया. साथ ही हाथी शहर की ओर या किसी भी गांव की ओर न जाए, इसको लेकर इंतजाम किया जा रहा है. हाथियों के इस आतंक से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ हुए नुकसान से मायूसी का माहौल उत्पन्न है, ग्रामीणों ने हाथियों से अपनी सुरक्षा और हुई फसल और मकान के नुकसान के भरपाई की जिला प्रशासन व सरकार से मांग की है!