Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ।

रामगढ़: जिला तम्बाकू नियंत्रण कोषांग रामगढ़ के द्वारा मंगलवार को सिविल सर्जन, रामगढ़, डॉ० महालक्ष्मी प्रसाद एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम रामगढ़ डॉ० तुलिका रानी की संयुक्त अध्यक्षता में अगले 60 दिनों तक चलने वाले तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 की शुरुआत द्वीपप्रज्वलित कर सिविल सर्जन रामगढ़ कार्यालय के सभाकक्ष में की गई। कार्यक्रम की शुरूआत कर सम्बोधित करते हुऐ सिविल सर्जन, रामगढ़ ने कहा कि तम्बाकू से युवाओं को मुक्त कराने के लिए जमीनीस्तर पर जागरूकता कार्यकम आवश्यक हैं। सहिया अपने स्तर से हैण्डबिल के माध्यम से ग्रामीणस्तर पर लोगों को जागरूक करने में सहयोग करें। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 के दौरान छापेमारी अभियान भी चलाया जाऐंगा। किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के दायरे में तम्बाकू बेचने वाले दुकानदारो पर कार्रवाई की जाऐंगी। अभियान के तहत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों स्थित में 160 शैक्षणिक संस्थानों, विद्यालयों को तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान, विद्यालय घोषित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। कार्यक्रम के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, विभिडिओ, डीआरसीएचओ, चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम, डीएएम, डीडीएम एवं सभी कार्यकम परामर्शी व कर्मी उपस्थित रहें।