सब्जी विक्रेताओं के समस्या का हुआ समाधान खुदरा सब्जी विक्रेता स्थाई रूप से न्यू वेंडिंग जोन में हुए शिफ्ट I
खुदरा सब्जी विक्रेता वेंडिंग जोन में आने से जनता को मिलेगा लाभ : नीरज मंडल
मौके पर खुदरा सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष नीरज मंडल ने कहा कि आज खुदरा सब्जी विक्रेता संघ की संघर्ष का नतीजा है की आज खुदरा सब्जी विक्रेता सभी एक साथ न्यू बस स्टैंड वेंडिंग जोन में सब्जी दुकानें आज फुटबॉल ग्राउंड सड़क/रोड किनारे से हटाकर लगाई गई हे l अब रामगढ़ की देव तुल्य जनता एक स्थान पर अच्छी सब्जी खरीदारी कर सकेंगे ओर लोगो को सड़क जाम से भी आज से निजात मिल गई है l
मौके पर सभी खुदरा सब्जी विक्रेताओ ने माननीय सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी , माननीय विधायक श्रीमति सुनिता चौधरी को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि आज जो किसानों के लिए पुराने बस स्टैंड में सब्जी मंडी में बैठने का जो समय 6 बजे से 11 बजे तक छावनी परिषद के द्वारा निर्धारित की गई जिसका हम सभी खुदरा सब्जी विक्रेता स्वागत करते हैं l ओर आज सभी एक साथ न्यू बस स्टैंड वेंडिंग जोन में खुदरा सब्जी बेचने के लिए एक साथ बैठने से सभी को खुशी महसूस हो रही है ओर किसान भी यहां आकर अपनी सब्जी बेच रहे हैं ओर जो भी किसान यहां आकर बैठने चाहते हैं उनका भी हम सभी स्वागत करते हैं l खुशी जाहिर करने वालों में संघ के अध्यक्ष नीरज मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय बनारसी, सचिव संजय कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजा सोनकर, राम प्रवेश साहू, अजय कुमार, महेन्द्र कुमार, लालेश्वर, राजू कुमार, सुनिल कुमार, संभू कुमार, सबिता देवी, रेणु देवी, तारा देवी, रंजू कुमारी, रमनी देवी, संत साहू, लिखना महतो, पवन साहू, तूफान कुमार सहित काफी संख्या में खुदरा सब्जी विक्रेता गण मौजूद हुए l
