Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

JBKSS नेता संतोष महतो पर किसान मजदूर फाउंडेशन ने लगाया कई गंभीर आरोप!

रामगढ़ : किसान मजदूर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जेबीकेएसएस नेता संतोष महतो के कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए है! फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि डेली मार्केट के किसान और उनकी समस्याओं को आधार बनाकर संतोष कुमार महतो राजनीतिक रोटी सेकने का कार्य कर रहे, उन्होंने कहा कि झारखण्ड किसान महासभा के बैनर तले आंदोलन करने वाले खुद को JBKSS का प्रतिनिधि बताने वाले संतोष कुमार महतो के द्वारा यहाँ पर Jbkss पार्टी के नीति और सिद्धांत के विरूद्ध कार्य किया जा रहा है और राजनीतिक लाभ उठाना चाह रहे है जो कभी सफल नहीं हो सकता है

उन्होंने संतोष महतो से जुड़े पुराने मामले को भी प्रेस विज्ञप्ति में दर्शाते हुए संतोष महतो को चरित्रहीन बता किसान और मजदुर को जाति के आधार पर बाटने, राजनितिक क्षेत्र में असफल होने के बाद नयी राजनितिक जमीन तलासने के लिए किसानों को बरगला कर वोट का राजनितिक करने वाला बता रहे हैं, जो कभी सफल नहीं होगा। फाउंडेशन के लोगों ने संतोष महतो पर छात्रों को विद्यालय और महाविद्यालय में नामंकन कराने, युवको को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो कि ठगी करने का आरोप लगाया है वही उन लोगों का कहना है कि संतोष महतो जमीन दलाली से जुड़े होने के कारण बिभिन्न बैनर तले डेली मार्केट की किमती जमीन पर गिद्द नजर गड़ा रखे है ताकि उसका आर्थिक लाभ उठा सके, लेकिन हम लोग उनके मंसूबे को सफल नहीं होने देंगे! अपने इस आरोपो के संदर्भ में संतोष महतो ने क्या कहा यह भी हम आपको अगले खबर में दिखाएंगे!