Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

श्री श्री सिद्धेश्वर धाम मंदिर से धूमधाम से निकली कलश यात्रा, गुंजा हर हर महादेव का जयकारा

रामगढ़ : शहर के नेहरू रोड स्थित श्री श्री सिद्धेश्वर धाम शिवालय मंदिर के प्रांगण से हर साल की तरह आज भी सावन के पावन अवसर पर दूसरी सोमवारी को गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। भक्ति गीतों के बीच आगे-आगे शोभा यात्रा में शामिल लोग भक्ति धुन पर झूमते और हर-हर महादेव के नारे लगा रहे थे तो पीछे कलश लिए महिलाएं आगे बढ़ रही थीं। मंदिर प्रांगण से निकलकर यह कलश यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते हुए रामगढ़ थाना चौक दामोदर नद पहुंची, जहां विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करने के बाद जल को कलश में भरा और फिर बाबा की धुन पर झूमते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचकर बाबा के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया!

कलश यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं सिद्धेश्वर धाम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लगातार इसी प्रकार से सावन के माह में हर दूसरी सोमवारी पर बाबा की शोभायात्रा निकाली जाती रही है और अंतिम सोमवारी के दिन भव्य कांवड़ यात्रा रजरप्पा जाता है और वहां से कलश में जल लेकर मंदिर प्रांगण पहुंच बाबा का जलाभिषेक करता है! कलश यात्रा को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के तमाम सदस्य के साथ भाजपा नेता रंजन फौजी उर्फ छोटन सिंह, अनिल गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, राहुल शर्मा, सरवन, दीपक उर्फ़ बाबू, संजय आदि शहर के कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे!