Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ के श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान शुरु हुआ

रामगढ़ : श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ 27 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को उत्साह पूर्वक शुरु किया गया।इस अभियान का नेतृत्व आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर किया है। यह हमारी माँ और माँ प्रकृति के प्रति एक श्रद्धांजलि है।यह कार्यक्रम विद्यालय के बड़े तथा छोटे सभी बच्चों ने मनाया।बच्चों ने इस अवसर पर स्वागत गान,कविता वचन तथा पर्यावरण को कैसे हरा भरा रखा जाए, प्रकृति को कैसे प्रदूषण मुक्त बनाएं तथा इसे किस प्रकार से सुरक्षित रखा जाए विषय पर भाषण दिया। *इस कार्यक्रम के अंतरगत बच्चों के बीच 2500 पौधों का वितरण किया जाएगा* । यह कार्यक्रम पूर्व एक सप्ताह तक चलेगा और विद्यालय के हर एक विद्यार्थी को पौधा दिया जाएगा ।आज 150 पौधे भी बांटे गए।

विद्यालय के हितधारकों के समन्वय से आगामी सप्ताह वृक्षारोपण सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। एसजीएनपीएस के बच्चे अपनी प्यारी मां के साथ मिलकर पौधे लगाएंगे और उनके साथ सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे और इसे सुरक्षित रखेंगे भी।

इस आगामी सप्ताह के दौरान बच्चे जैव विविधता के प्रति अपने अटूट समर्पण का प्रदर्शन करेंगे। स्कूल के शिक्षक बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की प्रतिबद्धता जताएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों को वृक्षारोपण के महत्व और हमारे पर्यावरण पर इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

एसजीएनपीएस के बच्चे स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर लगाए गए पेड़ों की निगरानी करेंगे। समय पर उनका पालन-पोषण किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पौधे स्वस्थ रहें और सदैव खिलते रहें ताकि भविष्य में आने वाली पर्यावरण से जुड़ी परेशानियां को हम दूर कर सके और मनुष्य स्वच्छ हवाओं से अपने जीवन को सुरक्षित रख सके।

तभी तो कहा गया है
*एक पेड़ सौ पुत्र समान*
स्कूल के प्रधानाचार्य, श्री हरजाप सिंह तथा स्कूल प्रबंधक और स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।प्राचार्य श्री हरजाप सिंह ने कहा कि विद्यालय को इस कार्यक्रम का हिस्सा होने पर गर्व है और वे रामगढ़ शहर को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने के लिए समर्पित हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य सरदार हरपाल सिंह अरोरा, सरदार परमिंदर सिंह जस्सल, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार परमजीत सिंह चमन, सरदार हरदीप सिंह, सरदार पुष्पिंदर सिंह छाबड़ा, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार इंद्रपाल सिंह सैनी, सरदार विवेक विक्रमजीत सिंह कोहली एवं मीडिया प्रभारी सरदार करमजीत सिंह जगी भी इस अवसर पर उपस्थित रहें।