Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

21 जुलाई को रामगढ़ में होगा वैश्य समाज के नवनिर्वाचित सांसद और जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन l

झारखंड वैश्य समाज इन नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करेगा l इस कार्यक्रम में निकट वर्ती राज्य बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा आदि के दर्जन भर से अधिक सांसद और विधायकों का जुटान होने होंगी l जिनको झारखंड वैश्य समाज द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 21 जुलाई दिन रविवार को गुरुनानक आडोटोरियम में सुबह 10 बजे सम्मान समारोह का शुभारंभ होगा। इसे लेकर बुधवार को आज थाना चौक स्थित होटल शिवमइन के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य रूप से झारखंड वैश्य समाज के केंद्रीय अध्यक्ष नंदू गुप्ता और मुख्य संस्थापक राजीव जयसवाल शामिल हुए। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष नंदू गुप्ता और मुख्य संस्थापक राजीव जायसवाल व
विजय मेवाड़ ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को सशक्त और मजबूत बनाने को लेकर चिंतन मंथन किया जाएगा साथ ही साथ राष्ट्र व राज्य के निर्माण में समाज कि भागीदारी सुनिश्चित किया जाएगा | इस कार्यक्रम कि आगवानी झारखंड प्रदेश समाज के तमाम सदस्य सामूहिक रूप से मिलकर करेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर संस्था के सभी पदाधिकारी गांव – गांव जाकर लोगों से मिलेंगे। ताकि सम्मान समारोह में ऐतिहासिक भागीदारी हो सके। वही लगातार जनसंपर्क, बैठक व परिचर्चा कर भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया जाएगा। प्रेस वार्ता के मौके पर झारखंड वैश्य समाज के अध्यक्ष नंदू गुप्ता, महासचिव रविंद्र साहू, केंद्रीय अध्यक्ष रवि साहू, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, कमल बगड़िया, शिव शंकर साहू, महिला नेत्री मधु गुप्ता, विजय मेवाड़, नरेश साहू, केंद्रीय नेता संतोष वर्णवाल, भीम साहू, बीरबल साहू, लोचन साहू, सुभद्रा अग्रवाल आदि मौजूद थे।धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ नेता शिव शंकर साहू ने किया |