Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

झारखंड के इन जिलों में 12 से होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम का मिजाज

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.आशंका है कि राज्यभर में 12 से 16 फरवरी के बीच बारिश होगी.
12 फरवरी को रांची सहित राज्य के पश्चिमी भाग चतरा, लातेहार, गढ़वा, पलामू और लोहरदगा जिला में बारिश होने की संभावना है. जबकि 13 और 14 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बारिश के साथ मेघ गर्जन होने की संभावना है. इन हिस्सों में खूंटी, रांची, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिला के नाम शामिल है. इसके अलावे 15 और 16 फरवरी को राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है.
वहीं, 17 फरवरी से राजधानी रांची सहित राज्यभर में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा l