Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उपायुक्त एवं सैन्य अधिकारी ने बापू की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान l

मिलिट्री अस्पताल में कुल 90 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह।

बापू के पुण्यतिथि पर रेड क्रॉस सोसाइटी रामगढ़ शाखा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन।

रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार और स्टेशन कमांडर संजय चंद्र कांडपाल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ। मौके पर मिलिट्री अस्पताल के कई वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में रक्तदान शिविर का हुआ भव्य आयोजन। मौके पर उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी रामगढ़ शाखा का पहला रक्तदान शिविर बहुत ही सकारात्मक एवं सराहनीय है और पूरे झारखंड के मानचित्र पर रामगढ़ जिले के रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों को अब्बल करने की दिशा में प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद सिख रेजीमेंट के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर संजय चंद्र कांडपाल ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी रामगढ़ शाखा का यह रक्तदान शिविर आने वाले दिनों में एक भव्य रूप लेगा और शाखा के जितने भी पदाधिकारी हैं उनको हम लोग शुभकामना देते हैं कि रेड क्रॉस सोसाइटी रामगढ़ शाखा एक नई ऊंचाई को छूए। वही मौके पर मौजूद मिलिट्री अस्पताल के कमांडिंग ऑफिसर विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी रामगढ़ शाखा के नए कार्यकाल का प्रथम रक्तदान शिविर मिलिट्री अस्पताल में जो किया जा रहा है वह बहुत ही प्रशंसनीय है।

मौके पर मौजूद रामगढ़ की सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि हम लोग की भरपूर कोशिश है कि हमारे जिले की पूरी टीम और रेड क्रॉस सोसाइटी रामगढ़ शाखा मिलकर रामगढ़ से रक्त की कमी को दूर करेंगे और किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी नहीं होने देंगे। इस मौके पर रामगढ़ जिले के अपर समाहर्ता रविंद्र कुमार गुप्ता, डॉक्टर स्वराज, डॉक्टर ठाकुर मृत्युंजय सिंह, डॉक्टर स्वेच्छा शेखर, रामगढ़ जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अनूप कुमार ,इंद्रपाल सिंह सैनी, महावीर अग्रवाल ,अमित साहू ,कमल बगड़िया, राहुल जैन, हरीश चौधरी, अभिषेक अग्रवाल, निशांत गुप्ता, मानु चतुर्वेदी दीपक सिन्हा, अजीत जायसवाल, विजय मेवाड़, अमित कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन ऑफिस के अनिल कुमार मर्मू, सोनी कुमारी, दयानंद कुमार, आस्था प्रिया, रवि मुंडा, समेत रामगढ़ शहर के कई गण्यमान्यों की उपस्थिति मैं रक्तदान का सफल आयोजन किया गया।*