Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हस्तशिल्प मेला का हूआ उद्घाटन, 28 जनवरी से 06 फरवरी तक चलेगा मेला

टावर झूला, ब्रेक डांस, नौका ड्रैगन, वाटर बोट, जंपिंग एवं मिकी माउस होंगे आकर्षण का केंद्र

रामगढ़ छावनी फुटबॉल मैदान में हस्तशिल्प मेला का रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर उद्धघाटन किया गया l

28 जनवरी दिन रविवार से प्रारंभ यह हस्तशिल्प मेला 06 फरवरी तक चलेगाl
इस मेले मे भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों के ख्याति प्राप्त शिल्पकार के द्वारा यहां पर करीब 100 स्टॉल लगाए जाएंगे ।
उत्तर प्रदेश के भदोही का विश्व प्रसिद्ध कारपेट, सहारनपुर का फर्नीचर, लखनऊ का किचन वर्क जयपुर का चूर्ण एवं आचार सहित विभिन्न आइटम्स आपको बाजार के मूल्य से कम दामों पर यहां पर उपलब्ध होंगे l 28 जनवरी से 06 फरवरी तक चलने वाले इस मेले मे रोजाना सुबह 11:00 से रात्रि 9:00 बजे तक आप यहां पर विभिन्न प्रकार के खरीदारी, मनोरंजन के साथ आप सांस्कृतिक कार्यक्रम और लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठा पाएंगे l

इतना ही नहीं आपके छोटे-छोटे बच्चों के लिए यहां टावर झूला, ब्रेक डांस, नौका ड्रैगन, वाटर बोट, जंपिंग एवं मिकी माउस सहित अन्य कई प्रकार के झूले मौजूद है l इस मौके पर विधायक सुनीता चौधरी ने मेला संचालक को बधाई देते हुए लोगों को इस मेले मे आने का आग्रह किया l वहीं मेले के विशेषताओं के बारे में हस्तशिल्प मेला के आयोजक ने विस्तार पूर्वक बताया l