रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के एनएच- 23 पर चितरपुर के सोंढ़ गांव के निकट तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बताया जा रहा है कि रामगढ-बोकारो फोर लेन के एनएच-23 पर अहले सुबह 4 बजे रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर के सोंढ के निकट तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में एक महिला समेत एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं इलाज के लिए रिम्स रांची भेजी गई एक महिला की मौत हो गई, जबकि बोलेरो सवार कुल आठ लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को रजरप्पा पुलिस ने तत्काल सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा जहां से चार गंभीर घायलों को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है. बताया गया की बोलेरो सवार सभी लोग रामगढ़ के चेटर से गिरिडीह के पारस नाथ जा रहे थे. इसी दौरान रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर के निकट सोंढ़ गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.
जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भयावाह थी कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें सवार लोग बोलेरो में ही फंस गए. आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल बालो देवी, बिलिया देवी, पंकज कुमार और बबीता देवी को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है, जबकि उत्तम कुमार ,कोमल कुमारी ,संजीव और सुमित्रा का इलाज सदर अस्पताल रामगढ़ में किया गया.
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई...
झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर!
गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ...
रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर
युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान!
आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण
रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित
रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान
प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।
