Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

साहिबगंज डीसी की बढ़ेंगी मुश्किलें, कारतूस और सैलरी ने फंसाया

साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. ईडी की छापेमारी के बाद वो जांच के दायरे में आ गए हैं.

झारखंड के एक और आईएएस अफसर पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव बुधवार को ईडी की रेड के बाद जांच के दायरे में आ गए हैं. अवैध कारतूस, रिश्वत के पैसे और सैलरी तीनों के फेर में साहिबगंज डीसी साहब फंस गए हैं.
आज 5 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार है l सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया की हेडलाइंस में साहिबगंज के डीसी साहब ही सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं l

जानकारी के अनुसार ईटीवी भारत के न्यूज़ पोर्टल में छपी खबर के अनुसार ईडी के द्वारा गुरुवार या शुक्रवार को साहिबगंज डीसी से पूछताछ के लिए समन जारी किया सकता है.

आखिर आप जान ले की क्या है पूरा मामला?

बुधवार को ईडी ने साहिबगंज डीसी के आवास, कार्यालय और उनके राजस्थान स्थित आवास पर एक साथ रेड किया था. रेड के दौरान साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव के पास से रिश्वत में मिले आठ लाख रुपए के साथ साथ नाइन एमएम पिस्टल की 14 कारतूस भी मिले हैं. ईडी के मुताबिक, बुधवार को ईडी की टीम ने जब डीसी के ऑफिस में छापा मारा तो फाइल के बीच लिफाफे में आठ लाख रुपए मिले, वहीं दफ्तर में गोलियां भी मिली. ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, डीसी से बरामद पैसों और गोलियों के विषय में पूछा तो उन्होंने सीधे अनभिज्ञता जारी की. एजेंसी के अधिकारियों ने मौके पर अन्य कर्मियों से पूछताछ की, तब जानकारी मिली कि मंगलवार को डीसी को आठ लाख रुपए आए थे. ये पैसे किन स्रोतों से आए हैं, ईडी यह जांच कर रही है. ईडी अधिकारियों के मुताबिक, अवैध गोली की बरामदगी के मामले में एजेंसी स्थानीय थाने में केस दर्ज कराएगी.
वही ईडी ने जांच में पाया है कि डीसी रामनिवास यादव ने साहिबगंज में पोस्टिंग के बाद अपने सैलरी अकाउंट से कभी पैसे नहीं निकाले. ईडी ने इस विषय में भी बुधवार से उनसे पूछताछ की है कि बगैर सैलरी खाते से निकासी के वह कैसे गुजारा करते थे. एजेंसी ने जांच में पाया है कि एजेंसी के द्वारा जब उन्हें समन किया गया था, उसके बाद उन्होंने सैलरी खाते से निकासी शुरू की थी.

रामनिवास यादव झारखंड के तीसरे ऐसे आईएएस अधिकारी हैं, जिनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, इससे पहले पूजा सिंघल और छवि रंजन ईडी के शिकंजे में आकर जेल में बंद है. अगले दो दिनों में ईडी दफ्तर में रामनिवास यादव से संभवत पूछताछ की जाएगी l