Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राहे प्रखंड के डोमनडीह हाई स्कूल मैदान में क्षेत्रीय गूंज महोत्सव का हुआ आयोजन l

ग्रामीणों के बीच परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा, गूंज के सफर में नया अध्याय जुड़ा l

15 तारीख को सोनाहातू में होगा क्षेत्रीय गूंज महोत्सव का आयोजन

18 दिसंबर से सिल्ली स्टेडियम, सिल्ली में शुरू होने वाले तीन दिवसीय गूंज महोत्सव से पूर्व क्षेत्रीय गूंज महोत्सव 2023 की शुरुआत जोन्हा के डहुआ मैदान से हो चुकी है। गुरुवार को राहे के डोमनडीह मैदान में गूंज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिल्ली विधायक सह गूंज के संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि क्षेत्रीय महोत्सव का उद्देश्य लोगों के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुँचाने के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देना और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करना है। गूंज के सफर में यह नया अध्याय इसके मकसद को और व्यापक बनायेगा।

इस दौरान कला संस्कृति के कार्यक्रमों के साथ साथ समाज कल्याण व गरीब उथान के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। झारखंड की कला संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए इस महोत्सव में एक साथ पाँच सौ कलाकारों ने छऊ नृत्य की अद्भुत पेशकश दी। इसके अलावा कलाकारों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी