Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को ले जिला प्रशासन एक्टिव, अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलवाना लक्ष्य

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क स्वस्थ उपकेंद्र शिक्षको की कमी दूर करने की मांग डीसी से ग्रामीणों ने किया

गुमला : घाघरा प्रखंड के चुंदरी पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित गुमला जिला के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के लोक कल्याणकारी योजना के लाभुकों को शत प्रतिशत आच्छादित करना है ।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीणों को उनके हक और अधिकार मुहैया कराने को लेकर यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न सेवाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को ग्रामीणों को अबूवा आवास पेंशन योजना की जानकारी देकर योजना के लाभ से लाभान्वित करने की बात कही साथ ही उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीण उपस्थित होकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ अधिक से अधिक प्राप्त करें। मौके पर डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित चार महिला मंडलों को बैंक द्वारा क्रेडिट लिंकेज की राशि 8 लाख का डेमो चेक सहित बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना ,वृद्धा विधवा पेंशन योजना ,सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना , छात्राओं को साइकिल की राशि सहित सोना सोबरन योजना के साड़ी धोती , सामाजिक सुरक्षा के कंबल का वितरण पंचायत प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी के साथ लाभुकों के बीच किया। जिसके उपरांत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कृषि कल्याण विद्युत आपूर्ति स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग खाद्य आपूर्ति विभाग राजस्व विभाग आत्मा परियोजना आवास योजना मनरेगा सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन की जानकारी ली। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत के विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने छोटकाटोली में पेयजल की व्य्वस्था,चुंदरी पंचायत में काफी लम्बे समय से अधूरा स्वास्थ्य उपकेंद्र को पूर्ण करते हुए स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने, चुंदरी नाथपुर ईचा मुख्य पथ के मरम्मत करने नाथपुर से चुनरी पंचायत में स्थापित उच्च विद्यालय में विषयवार शिक्षक की पदस्थापन करने। ग्रीन कार्ड में नियमित रूप से खाद्यान्न वितरण बेति स्कूल में शिक्षक की कमी को दूर करते हुए चहारदीवारी कराने, बेटी जुगुनटोली पथ बनवाने सहित विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग रखी।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार प्रखंड प्रमुख सविता देवी चुंदरी पंचायत की मुखिया विनीता कुमारी आईटीडीए के निदेशक इंदु गुप्ता पूर्व मुखिया आदित्य भगत आवास कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार प्रखंड नाजिर अजय नाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद थे।

बाइट : – डीसी कर्ण सत्यार्थी।।