Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

छठ पर्व को लेकर रामगढ़ विधायक ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण

RAMGARH : लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व के शांतिपूर्ण व सफल आयोजन के मद्देनजर रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया। मौके पर विधायक ने छठ घाटों में साफ सफाई व विधि व्यवस्था का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं के आने जाने के मार्ग, घाट पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर विधायक ने संबंधित घाटों के छठ पूजा समिति के सदस्यों से उनके द्वारा की जा रही तैयारी की जानकारी ली।

विधायक ने सभी से पर्व के दौरान सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने एवं वॉलिंटियर्स के माध्यम से सफलतापूर्वक पर्व संपन्न कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए वही सभी से किसी भी प्रकार की कोई अफवाह सामने आने पर त्वरित इसकी जानकारी जिला प्रशासन अथवा नजदीकी थाना को देने की अपील की।