Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

झारखंड के महामहिम राज्यपाल  सी०पी० राधाकृष्णन ने गुमला प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर, बदरी (घाघरा),  में आयोजित “स्वर्गीय कार्तिक उराँव स्मृति जतरा सह खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2023” का किया उदघाटन।

गुमला:   राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन ने प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर, बदरी (घाघरा), गुमला  में आयोजित “स्वर्गीय कार्तिक उराँव स्मृति जतरा सह खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2023” का उदघाटन किया। इस कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल झारखंड की सांस्कृतिक और पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया, वही इस कार्यक्रम में झारखंड की संस्कृति दर्शाता वेशभूषा और संस्कृति की से जुड़ी एक से बढ़कर एक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति कि गयी l

उक्त अवसर उन्होंने पंखराज साहब कार्तिक उरांव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका समाज के विकास में अमूल्य योगदान रहा है। राज्यपाल ने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है, लेकिन जो समाज के लिए जीता है, वे सदैव याद किये जाते हैं। पंखराज साहेब कार्तिक उराँव जी एक असाधारण व्यक्ति व  ‘कर्मयोगी’ थे, जिन्होंने समाज के विकास और लोगों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। राज्यपाल ने कहा कि एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले शिक्षा एवं प्रसिद्धि की ऊंचाइयों को प्राप्त करने वाले एक महान शिक्षाविद्, कुशल इंजीनियर व दूरदर्शी व्यक्ति पंखराज साहेब कार्तिक उराँव जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत है। झारखंड की पावन भूमि पर उनका जन्म हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उनके प्रयासों से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों की स्थापना हुई।

राज्यपाल ने कहा कि कार्तिक उराँव जी का मानना था कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत हित का साधन नहीं है, बल्कि संपूर्ण समाज को सशक्त बनाने का साधन है। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी प्रतिबद्ध होना चाहिए, झारखंड के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। अपने बच्चे को अच्छी  शिक्षा देना प्रत्येक माता-पिता का परम कर्तव्य है। ज्ञान से बड़ी कोई ताकत नहीं है। प्रधानमंत्री जी बच्चों के भविष्य के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। इस दिशा में झारखंड राज्य को बड़ी संख्या में ‘एकलव्य विद्यालय’ प्रदान किए गये हैं। 

राज्यपाल ने सभी को ‘जतरा’ की बधाई देते हुए कहा कि कार्तिक उराँव जी के द्वारा दिए गए संदेश सभी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।