Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आगामी दिवाली, काली पूजा एवं छठ पर्व के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

रामगढ़: आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की।*

बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त ने जिले में दुर्गा पूजा पर्व के शांतिपूर्ण व सफल आयोजन के लिए सभी की सराहना करते हुए आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान भी पूरी सतर्कता एवं अपने अपने क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखते हुए शांतिपूर्ण व सफल तरीके से पर्व संपन्न करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को उनके उनके क्षेत्र में बिना स्थाई अथवा अस्थाई लाइसेंस के किसी भी तरह के पटाखे की बिक्री न होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पटाखे की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करते हुए मैदाने व खुले स्थानों में ही पटाखे की बिक्री होने देने हेतु कार्य करने का निर्देश दिया। उपयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण कर नियम अनुसार पटाखे की बिक्री सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।