Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जिला प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप, खाली करवाया गया शहीद भगत सिंह क्लब, हटी कबाड़ी की दुकान |

रामगढ़ :जिला प्रशासन और छावनी परिषद के संयुक्त कार्रवाई l रामगढ़ शहर के गोलपार स्थित शहीद भगत सिंह क्लब को अतिक्रमण मुक्त कराया गया l बड़ी संख्या में पुलिस बल और जिला प्रशासन सहित छावनी परिषद के पदाधिकारी व कर्मियों की मौजूदगी में यह एंक्लोचमेंट ड्राइव चलाया गया

और गोलपार के शहीद भगत सिंह क्लब में मौजूद कबाड़ी की दुकान को वहां से हटा दिया गया l
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया l
हालांकि की इस दौरान प्रशासन द्वारा अल्टीमेटम दिए बगैर करवाई का आरोप लगाते हुए और अपने रोजी-रोटी का हवाला देते हुए
कबाड़ दुकान संचालित करने वाले लोगों का विरोध देखने को मिला और इस दरमियान छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष के साथ लोगों की भारी नोक-झोंक हुई जिसमें अनमोल सिंह के साथ आक्रोषित तेवर में ये लोग चिल्लाते नजर आए l

इस मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी ने कहा कि शहीद भगत सिंह क्लब में चुनाव के दौरान बूथ भी बनाया जाता है। लेकिन यहां पर पहले से देखा गया की भारी मात्रा में कबाड़ जमा किया गया था, जिसे अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि कबाड़ दुकान खाली करने को लेकर एक दिन पूर्व अल्टीमेटम दिया गया था l

कबाड़ दुकान को खाली करने के दरमियान प्रशासन को देख लोगों की काफी भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पाकर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह भी पहुंचे। जिन्होंने इस कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद देते हुए इस स्थल पर नशाखोरी करवा कर बच्चों को चोरी चोरी का लत लगा नल को बर्बाद करने का साजिश किए जाने की बात कही l जहाँ कबाड़ दुकान के संचालक सहित अन्य लोग उनके साथ नोक झोक करने लगे और उनपर इस मामले में साजिश करने का आरोप लगाया हालांकि इसी बीच पुलिस ने मामले पर हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत करवाया।

बहरहाल सरकारी भवनों का गलत तरीके से इस्तेमाल को लेकर हुई प्रशासन की कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। शहर में कई ऐसे स्थान हैं जहां सार्वजनिक कार्यों के बजाए गैरकानूनी कार्य हो रहे हैं। रामगढ़ अंचल अधिकारी ने बताया कि सभी स्थलों को चिन्हित कर कार्रवाई होगी।