Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

P.M मोदी ने बाटे 51000 नियुक्ति पत्र, अभ्यर्थियों में खुशी, कहा दिवाली में मिला तोहफा

रांची : रोजगार मेला के दशवें संस्करण में आज देश भर के 51हज़ार से ज़्यादा यूवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस चरण में सबसे ज्यादा रेलवे विभाग में नियुक्ति पत्र दिया गया।जिसमें रांची के करीब 200 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला। रिमोट का बटन दबाकर प्रधानमंत्री ने देश भर के 51 हज़ार से ज़्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट कर युवाओं के प्रति केंद्र सरकार के कमिटमेंट का प्रमाण दिया।

नियुक्ति पत्र पाने वाले में राँची के तकरीबन 200 युवा शामिल हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने युवाओं और उनके परिवार वालों को शुभकामनाएं देते कहा की आप राष्ट्रनिर्माण की यात्रा में सहयोगी बन कर जुट रहे हैं।

अपने सपनो को पूरा करते हुए देश के सपनो की ओनरशिप ले रहे हैं। वही अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं से वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव है क्योंकि पिछले वर्ष अक्टूबर में ही रोजगार में शुरुआत हुई थी। नियुक्ति पत्र पाने वाले युवा और उनके परिवार वालों के लिए यह मौका दीवाली से कम नही l