![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
मांदर की थाप पर नाची जापानी टीम
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
रांची : 27 अक्टूबर से राजधानी रांची में आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की धरती पर जापान की टीम पहुंच गई। जहां ढोल नगाड़ा के साथ खिलाड़ियों को झारखंडी गमछा व फूल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इधर इस चैंपियनशिप को लेकर ट्रॉफी को विभिन्न जिलों में प्रदर्शन के लिए रखा जा रहा है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)
वही जापान टीम का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।वही 22 को ही रात में मेजबान भारत की भी टीम आएगी, जबकि 23 अक्टूबर को कोरिया, 24 अक्टूबर को मलेशिया और 25 अक्टूबर को चीन और थाइलैंड की टीम पहुंचेगी। वहीं जापान की टीम झारखंडी ढोल नागाड़े के साथ एयरपोर्ट पर ही जमकर थिरकती नजर आई l