रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. बुधवार (18 अक्टबूर) को राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को ओडिशा के राज्यपाल और बीजेपी नेता इंद्रसेना रेड्डी को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना के बीजेपी नेता हैं.
Related Posts
जानकारी के लिए आपको बता दे, रघुवर दास के राज्यपाल बनाए जाने से पहले गणेशी लाल ओडिशा के राज्यपाल की कमान संभाल रहे थे. बात करें रघुवर दास की तो इस वक्त वर्तमान में वे बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है. वहीं राज्यपाल बनाए जाने से पहले वे साल 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे है.
