Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

झारखंड विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा अर्चना

रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जयसवाल ने किया जोरदार स्वागत

रामगढ़ : झारखंड विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की, वही नेता प्रतिपक्ष के रजरप्पा पहुंचने पर बीजेपी रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया. मंदिर पहुंचने पर वरिष्ठ पुजारी सेतु पंडा एवं पोपेश पंडा के द्वारा नेता प्रतिपक्ष को पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई, वही अमर बावरी ने नारियल फोड़कर एवं रक्षा सूत्र बांधकर मां छिन्नमस्तिका से पूरे प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की वही पार्टी के ओर से नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया ओर कहा की पार्टी ने जिस उम्मीद से मुझपर भरोसा जताया ओर उसमे खरा उतरने का प्रयास करूंगा साथ ही जिस तरह से विगत चार वर्षों से झारखंड की जनता का शोषण हो रहा है, स्थानीय युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है,

आज यहां की जनता डर के साए में जीने को विवश है,राज्य में प्रतिदिन हत्या, लूट, महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं घट रही है, लेकिन झारखंडियों के सबसे बड़े हितैषी बनने का दावा करने वाले हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ ओर सिर्फ झारखंड के खनीज संपदा को लूट कर अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त है. ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पे करोड़ों की उगाही की जा रही है. लोगों की सुनने वाला यहां कोई नही है. झारखंड के सभी ज्वलंत मुद्दों को लेकर पूरे प्रमुखता से विधानसभा के पटल पर रखने का काम करूंगा.

हेमंत सोरेन ने जानबूझकर विगत चार वर्षों से नेता प्रतिपक्ष के मामले को लटकाकर अपनी निरंकुशता का परिचय दिया है. आने वाले समय में झारखंड की जनता इन्हे मुंहतोड़ जवाब देगी. वही रजरप्पा जाने के क्रम में चितरपुर मंडल अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार ,चितरपुर बडकीपोना में विकास कुशवाहा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया.वही युवा नेता राजीव जयसवाल ने कहा की हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत खुशी की बात है , मां छिन्नमस्तिका से हम सभी यही कामना करते है की उनका आशीर्वाद हम सभी पे बना रहे है.

वही इस मौके पर बीजेपी के जिला महामंत्री छोटन सिंह, जिला मंत्री रमेश वर्मा,गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, राकेश पंडा, बबली सिंह, राहुल पासवान, विनीत यादव, सचिन करमाली,पवन पटेल, छोटू केवट सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।